ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़दुर्ग

शंकर नगर दुर्ग मे बीति रात हुये हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर में बीती रात हुए हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

रात 10:30 बजे हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा पर तुषार, चंदन और तिलक नामक युवकों ने बिना किसी कारण के धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को परिजन तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
घटना की सूचना मिलते ही थाना मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों —

  • तुषार नेताम उर्फ चटनी (23 वर्ष, निवासी आमापारा)
  • तिलक वैष्णव उर्फ दादू (22 वर्ष, निवासी आमापारा)
  • चंदन कुमार साहू (18 वर्ष, निवासी नया पानी टंकी के पास, मोहन नगर)
    — को तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्य के आधार पर तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक धारदार चाकू भी जप्त किया है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने की त्वरित कार्रवाई
थाना मोहन नगर पुलिस की टीम ने कम समय में घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है और आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button