ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

बिना बताए घर से निकाल डॉक्टर का नाती,FIR दर्ज

दुर्ग । शहर के प्रतिष्ठ डॉक्टर का नाती बिना बताए गायब हो गया. हालांकि इस संबंध में सिकोला भाटा निवासी डॉ. विधान चंद विश्वास ने अपने नाती की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोहन नगर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालक की तलाश शुरू कर दी है.
थाना पुलिस ने बताया कि कर्मचारी नगर सिकोला भाटा निवासी 66 वर्षीय डॉक्टर विश्वास का कहना है कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे उनका नाती मोहनीश चंद्र विश्वास घर से किसी बिना बताए निकल गया. रात करीब 10 बजे तक वापस नहीं लौटा. इस पर परिजनों को चिंता होने लगी.

इसके चलते परिवार के लोगों ने रिश्तेदार और मोहनीश के दोस्तों के घर संपर्क किया. लेकिन किसी ने मोहनीश के उनके घर पहुंचने की पुष्टि नहीं की. इस पर आस-पास के क्षेत्र में उसकी पतासाजी की गई. वहां से भी कोई सूचना नहीं मिली. इस पर गुरुवार रात करीब 11 बजे मोहन नगर थाना पहुंंचकर बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज करा दी.

साथ ही परिजनों ने आशंका जताई कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले मोहनीश को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की आशंका जाहिर की. हालांकि मामले में मोहन नगर थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर बालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं शुक्रवार को भी देर शाम तक 14 वर्षीय बच्चे के संबंध में कोई सुराग नहीं मिलने पर खासे परेशान दिखे. परिवार के सभी लोग अपने स्तर पर बालक की खोजबीन में जुटे हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button