ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीतराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार थाना रानीतराई क्षेत्र के अशोगा-जरवाय रोड के पास एक व्यक्ति के अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर त्वरित रेड कार्रवाई की।

मौके पर एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार करता हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए उसे रखने की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 35 पौवा देशी शोले मसाला शराब, जिसकी कीमत लगभग 3,500 रुपये है, तथा एक सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी का थैला जप्त किया।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और 7 जून 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आरोपी का विवरण

कुलेश्वर साहू (37 वर्ष), निवासी ग्राम कुम्हली, थाना जामगांव, जिला दुर्ग।

घटना का कारण

अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शराब का संग्रहण एवं बिक्री।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button