ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

307 क्विंटल गरीबों का अनाज निगल रहे हैं संचालक,FIR दर्ज

भिलाई । शहर में पीडीएस चावल की गोलमाल का बड़ा खेल सामने आया है. लेकिन खाद्य विभाग के अफसरों को सांठगांठ करने वाले राशन दुकान के विक्रेता और समूह समित के लोगों पर एफआईआर दर्ज करने में 9 महीने लग गए । जबकि सेक्टर-5 स्थित सोसायटी की राशन दुकान के यहां छापेमारी जनवरी महीने में हुई |

उस दौरान जांच में पूरी गड़बड़ी सामने आई. इसके बाद मामला थाने तक अब जाकर पहुंचा है। प्रकरण में भिलाई नगर थाना पुलिस ने राशन दुकान संचालक व विक्रेता अनुराधा ठाकुर, संचालन समूह की अध्यक्ष विद्यावती पांडेय और उसके पति प्रमोद पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।तीनों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

दरअसल खाद्य विभाग की टीम इस साल 9 जनवरी को राशन दुकान में आकस्मिक चैकिंग के पहुंची, जहां मौके पर चावल, शक्कत, तेल का स्टॉक निरंक मिला, जबिक मौके से ऑनलाइन स्टॉक चैक करने पर चावल 307.54 क्विंटल और शक्कत भी 0.70 क्विंटल मिली। सहायक खाद्य अधिकारी वसुंधरा गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया।खाद्य निरीक्षक आशुतोष चंद्राकर को लेकर जब वसुंधरा गुप्ता विंध्यवासिनी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित सेक्टर 5 की राशन दुकान की आकस्मिक जांच करने पहुंची।

मौके पर अनुराधा ठाकुर उपस्थित थी। उसने बताया कि वह स्वयं दुकान की विक्रेता है एवं संचालन समूह की अध्यक्ष विद्यावती पांडे पति प्रमोद पांडे हैं। दुकान में अध्यक्ष के पति प्रमोद पांडे भी उपस्थित था। जांच में पहुंचे तो पूरी स्टॉक खाली मिला । इस बीच दुकान के स्टॉक की जांच की गई तो चावल निरंक, शक्कर निरंक , नमक 22 कट्टा (50 किलो प्रति) एवं 17 किलो खुला मिला। इसके अलावा मिट्टी तेल भी निरंक पाया गया। स्टॉक पंजी मौके पर मांगने पर प्रस्तुत नहीं की गई।

इस पर खाद्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार जांच समय का ऑनलाइन स्टॉक देखा गया तो चावल 370.54 क्विंटल , शक्कर 0.70 क्विंटल एवं नमक 6.06 क्विंटल होने की जानकारी मिली। चावल पर चोरी बताई एफआईआर नहीं दी। इस प्रकार उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान में चावल 370.54 क्विंटल , शक्कर 0.70 क्विंटल कम पाया गया एवं नमक 5.11 क्विंटल अधिक मिला । साथ ही जांच में कहा गया कि राशन दुकान की कोई भी पंजी दिखाई नहीं गई और स्टॉक गायब होने के बारे में पूछने पर चोरी की बात कही लेकिन शिकायत या एफआईआर दिखा नहीं सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button