ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
मुंगेली

8 साल की मासूम बच्ची का अपहरण, घर के आंगन से अज्ञात युवक उठा ले गया – पुलिस की स्पेशल टीम कर रही तलाश

मुंगेली। जिले में 8 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लोरमी के कोसाबाड़ी गांव का है। अपहृत बच्ची की मां ने बताया कि रात करीब 2 बजे उनकी नींद खुली तो तब देखा कि उनकी बच्ची बिस्तर में मौजूद नहीं थी। उन्होंने बच्ची को इधर उधर ढूंढी लेकिन बच्ची का कोई पता नही चला। जिसके बाद परिजनों ने लोरमी थाने में इसकी सूचना दी।

वहीं बच्ची के चाचा खिलावन गिरी का कहना है कि कल घटना के समय घर के आंगन में अपहृत बच्ची अपने मां और विकलांग पति के सांथ सो रही थी, जहां पांच बच्चों में दो बच्चे पुराने घर में सो रहे थे और दो बच्चे जिस घर के आंगन से बच्ची का अपहरण हुआ, वहां सो रहे थे।

एसपी के निर्देश में स्पेशल टीम कर रही खोजबीन

घटना को लेकर DSP मयंक तिवारी ने बताया कि लोरमी इलाके के कोसाबाड़ी गांव की घटना है। अपहृत बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में स्पेशल टीम बनाकर अपहृत बच्ची को ढूंढने की कवायत में जुटी हुई है।

पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। लोगों को वायरल तस्वीर के आधार पर इलाके में कहीं भी बच्ची के दिखने पर तत्काल मुंगेली पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button