ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
पाटन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहंडोर में’प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

पाटन|  शास. उ. मा. विद्यालय पहंडोर में अथक संस्था द्वारा अपनी परंपरा को कायम रखते हुए विविगत दिनों में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह ‘का गरिमामय और गौरवशाली आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सम्माननीय रवि श्रीवास्तव,वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई विशेष अतिथि देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चाटन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम   मढरिया, सरपंच ग्राम पंचायत पहंडोर ने की। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | तत्पश्चात छात्र / छात्राओं केके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्यगीत तथा स्वागत गीत किया गया।समारोह में कुल 59 प्रतिभाशाली छात्र/ छात्राओं को प्रतीक चिह्न ,प्रमाणपत्र तथा श्रीफल, फोल्डर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में अथक संस्था के अध्यक्ष श्री. पी. आर साहू द्वारा स्वागत भाषण तथा संस्था के महत्वपूर्ण उद्देश्यों एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि के द्वारा उद्बोधन में अथक संस्था की सराहना करते हुए छात्र/छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम में मंचसंचालन सीताराम साहू’ श्याम ‘सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीराम उ. मा. वि. पैरी के द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उक्त गौरवशाली कार्यक्रम में किरणवर्मा (डुमरडीह) M.B.B.S प्रथम वर्ष एवं दुर्गारानी वर्मा (महकाकला कक्षा 10वी को मेरिट में आने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वश्री के पी. देशमुख, डॉ  के. एस सर्वा, ए. के गुप्ता, वासुदेव चौधरी, वसंत सोनी, टी. एस कोल्हे,ए.जे सुकतेल, पी- एस अकुर, एम एल पटेल, सेवाराम दिल्लीवार, पी. डी. वैष्णव, अशोक बंछोर जी .एस. चंद्राकर, शीतल साहू, के के शुक्ला ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। प्राचार्य जे.पी. पाण्डेय एवं एस.के. रिकरिहा ने अपनी उपस्थित दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री के’ के आडिल. समस्त शिक्षकगण, सरपंच, पंचगण एवं शाला विकास समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button