ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

30 मार्च 2025 को महागृह प्रवेश उत्सव : प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत हजारों परिवारों को उनके नवनिर्मित आवासों में प्रवेश

दुर्ग | प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 30 मार्च 2025 को महागृह प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल एक सरकारी योजना की सफलता का प्रतीक होगा, बल्कि हजारों ग्रामीण परिवारों के सपनों के घर में प्रवेश करने का ऐतिहासिक दिन भी साबित होगा। इस दिन, हिंदू नववर्ष और चैत्र प्रतिपदा (नवरात्रि) के शुभ अवसर पर हजारों ग्रामीण परिवार अपने नवनिर्मित आवासों में प्रवेश करेंगे।

यह कार्यक्रम ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर दुर्ग, श्री अभिजीत सिंह ने सभी ब्लॉकों में मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।

वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9203 आवासों की स्वीकृति, 5537 आवासों को पहली किश्त और 4409 आवासों को द्वितीय किश्त मिल चुकी है, जबकि 2313 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को ’मोर आवास मोर अधिकार’ के तहत आयोजित किया जाएगा, जिसमें हितग्राहियों के अनुभवों को साझा किया जाएगा ताकि उनकी प्रेरणादायक कहानियां अन्य लाभार्थियों को प्रेरित कर सकें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजंरग कुमार दुबे ने बताया कि इस आयोजन के दौरान सांस्कृतिक और प्रेरणादायक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही, हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की जाएंगी और उनके अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया जाएगा और स्थानीय आवास मित्रों एवं स्वयंसेवी संगठनों की मदद से इसे सुव्यवस्थित किया जाएगा। साथ ही, धमधा, दुर्ग, पाटन और अन्य क्षेत्रों में शेष पात्र परिवारों को स्वीकृति दी जाएगी और उनकी पहली किश्त की राशि अंतरित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button