ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में शुरू हुई पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली, डॉ. संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस कमिश्नर

रायपुर, 23 जनवरी 2026: राजधानी रायपुर में आज पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली का औपचारिक शुरुआत हो गई। इसी के साथ आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।

डॉ. शुक्ला इससे पूर्व बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात थे। राज्य सरकार ने उनके प्रशासनिक अनुभव और कानून-व्यवस्था में दक्षता को देखते हुए राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने से राजधानी में अपराध नियंत्रण, त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस प्रणाली के तहत पुलिस को अधिक प्रशासनिक अधिकार प्राप्त होंगे, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और सुरक्षा स्तर बढ़ाने में आसानी होगी।

राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का मानना है कि डॉ. संजीव शुक्ला के अनुभव और कुशल नेतृत्व के तहत राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाएं और अधिक प्रभावी और पारदर्शी होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button