ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में आज भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी-20, दर्शकों के लिए बदले नियम और सख्त सुरक्षा व्यवस्था

रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। दोनों टीमें गुरुवार चार्टर्ड विमान से रायपुर पहुंचीं और सीधे होटल रवाना हुईं।

इस बार मुकाबले के आयोजन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने कई अहम बदलाव किए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में किसी भी प्रकार की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। साथ ही दर्शकों को अब सीट आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि जिन दर्शकों ने तय समय सीमा तक अपने ई-टिकट को फिजिकल टिकट में रिडीम नहीं कराया, उन्हें स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। यह व्यवस्था गुरुवार के बाद लागू मानी जाएगी।

पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों तक दर्शकों की पहुंच जैसी घटनाओं को देखते हुए बीसीसीआई ने इस बार सुरक्षा की सीधी निगरानी अपने हाथ में ली है। आयोजन समिति द्वारा 42 वॉलंटियर्स की सूची बीसीसीआई को सौंपी गई है, जिन्हें विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

क्या ले जाना होगा मना

मैच के दौरान केवल बच्चों के खाने-पीने की सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा शराब, तंबाकू उत्पाद, पानी की बोतल, डिब्बा, बैग, छाता, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सीटी, हॉर्न, झंडा, धारदार वस्तुएं, कांच के कंटेनर और किसी भी प्रकार की संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री स्टेडियम के भीतर प्रतिबंधित रहेगी। प्रतिबंधित वस्तुएं प्रवेश द्वार पर ही जब्त की जाएंगी।

दर्शकों के लिए तय मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

  • रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे। पार्किंग सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब क्षेत्र में निर्धारित है।
  • महासमुंद, सरायपाली और रायगढ़ दिशा से आने वाले वाहन आरंग-नवागांव मार्ग से सीधे स्टेडियम पहुंचेंगे। उनके लिए परसदा और कोसा पार्किंग तय की गई है।
  • बिलासपुर, कवर्धा, बलौदाबाजार और खरोरा से आने वाले दर्शक विधानसभा ओवरब्रिज, मंदिर हसौद, नवागांव होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे।
  • दुर्ग-राजनांदगांव की ओर से आने वालों को टाटीबंध, रिंग रोड, तेलीबांधा होकर प्रवेश मिलेगा।
  • बस्तर, कांकेर, धमतरी और बालोद क्षेत्र से आने वाले दर्शक अभनपुर, मंत्रालय चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे।

प्रशासन और पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले स्टेडियम पहुंचें, नियमों का पालन करें और मैच का आनंद सुरक्षित वातावरण में लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button