ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

अभिषेक शांडिल्य ने संभाला दुर्ग रेंज आईजी का कार्यभार, संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर

दुर्ग, 23 जनवरी 2026: भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक शांडिल्य ने शुक्रवार को दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर निवर्तमान आईजी रामगोपाल गर्ग ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालने के बाद आईजी शांडिल्य ने दुर्ग रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और समग्र पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के साथ संवेदनशील, निष्पक्ष और भरोसेमंद पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी।

आईजी शांडिल्य ने पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय बढ़ाने, फील्ड में सक्रियता और कार्यकुशलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button