ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
क्राइमदेश

साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

ठाणेमहाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है। बदलापुर ईस्ट इलाके में साड़ी को लेकर हुए घरेलू विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनीतादेवी हरराम सिंह (30), जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली हैं, ने 19 जुलाई को अपने पति हरराम किशुनजी सिंह (35) के साथ साड़ियां नहीं लाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पहले उन पर प्रेशर कुकर के ढक्कन से हमला किया। इसके बाद कथित रूप से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

घटना के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत एक हादसा थी। उसके बयान के आधार पर शुरुआत में आकस्मिक मौत (Accidental Death) का मामला दर्ज किया गया। हालांकि, सरकारी अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की।

बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन पाटिल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और मृतक के परिजनों तथा मकान मालिक से पूछताछ के बाद पत्नी पर संदेह गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को स्थानीय अदालत ने आरोपी महिला को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग भी इस वारदात से हैरान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button