ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़रायपुर

9 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, ड्रोन से निगरानी; दो लोगों से पूछताछ

दुर्ग  : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में करीब 8 से 9 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती मिलने की खबर से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस खेत में अफीम की खेती पाई गई है वह ताम्रकार परिवार की जमीन बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने बृजेश ताम्रकार और विनय ताम्रकार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इसी परिवार द्वारा उक्त जमीन पर खेती की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। खेत और आसपास के इलाकों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि अवैध खेती के वास्तविक रकबे और उससे जुड़े तथ्यों का सटीक आकलन किया जा सके। पुलिस और प्रशासन की टीम खेत की बारीकी से जांच कर रही है।

इधर मामला सामने आते ही प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित परिवार का संबंध भारतीय जनता पार्टी से होने के कारण विपक्षी कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के भी मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में इतने बड़े क्षेत्रफल में अफीम की अवैध खेती मिलने का यह संभवतः पहला मामला माना जा रहा है। यही कारण है कि प्रशासन इसे बेहद गंभीर और संवेदनशील प्रकरण मानते हुए हर पहलू से जांच कर रहा है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की खेती कब से की जा रही थी, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसका संबंध किसी बड़े अवैध नेटवर्क से है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। अवैध खेती की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button