ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़दुर्ग

नशे के खिलाफ ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करते 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, थाना दुर्ग, नेवई और पद्मनाभपुर पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान नयापारा नदी रोड तिराहा, शिवनाथ नदी रोड जैन मंदिर गंजपारा, बीआरपी प्लांट के पास नहर किनारे मरोदा और शीतला तालाब रोड पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 114 पौवा अवैध शराब और बिक्री की रकम 13,340 रुपये जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार निषाद (55), रामदेव सिंघा (61), सुरेन्द्र कुमार दिवरा (40) और बब्बर मरकाम (26) शामिल हैं। सभी आरोपी दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध शराब और नकदी बरामद की गई है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब, गांजा तथा नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button