ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

क्रेटा कार के गुप्त चेंबर से 14.5 किलो गांजा बरामद, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना कुम्हारी और एसीसीयू/क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक क्रेटा कार के चारों दरवाजों में बनाए गए गुप्त चेंबर से 14.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक क्रेटा वाहन में अवैध गांजा दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में बिक्री के लिए लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां संदिग्ध क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 एच एक्स 6908 को रोककर जांच की गई।

प्रारंभिक जांच में वाहन से गांजे की गंध आने पर पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान पता चला कि वाहन के चारों दरवाजों के अंदर विशेष रूप से गुप्त चेंबर बनाए गए थे, जिनमें गांजा छिपाया गया था। ऊपर से फाइबर शीट लगाकर इसे इस तरह छिपाया गया था कि सामान्य जांच में यह दिखाई न दे।

पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गुप्त चेंबर का खुलासा करते हुए कुल 14.5 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 7.25 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही 22 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

वाहन में सवार आरोपियों की पहचान तीरथा ठेला (36 वर्ष), निवासी नुआपाड़ा, ओडिशा और किशन जगत (35 वर्ष), निवासी कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के कंधमाल क्षेत्र से गांजा खरीदकर दुर्ग-भिलाई में अवैध बिक्री के लिए ला रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा पहले भी इसी तरह गांजा तस्करी किए जाने की जानकारी मिली है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button