ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

महापौर के मॉर्निटिंग के दौरान नालियों में चलाया महा सफाई -अभियान,

दुर्ग | महापौर महा-अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने निर्देश पर शहर में स्मार्ट सिटी के अनुरूप स्वच्छता कायम करने नगर निगम क्षेत्र में बडी नालियों एवं नालो में विशेष सफाई अभियान चलाने का कार्य जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।

महापौर ने गली/ मोहल्ले के नालियों में सुगम निकास हेतु स्वच्छता कायम रखने नाले, नालियों में कचरा डालने वाले लोगो को समझाईश देकर व्यवस्था सुधारने जुर्माना करने की कार्यवाही के निर्देश दिए है।

महापौर  अलका बाघमार द्वारा स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल सहित एमआईसी सदस्य और अधिकारियों के साथ आज वार्ड क्रमांक 6 बैगा पारा सहित कायस्थ पारा सहित क्षेत्र के विभिन्न गलियों में घूमकर नालियों की सफाई के विशेष अभियान की प्रतिदिन माॅनिटरिंग  किया।

इस अभियान में महापौर के साथ प्रभारी एमआईसी प्रभारी नीलेश अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा अभियंता विनोद मांझी, कर्मशाला प्रभारी शोएब अहमद, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज चंद्रवंशी, चंडीशीतला मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, हरीश चौहान, सुरेश भारती, रामलाल भट्ट, रजनीश श्रीवास्तव सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

बैगा पारा क्षेत्र में महापौर महा  सफाई अभियान चलाकर बडी मात्रा में कचरा व गंदगी बाहर निकाली गई एवं उसका परिवहन करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए बड़ी नालियों व छोटी नालियों में गंदे पानी की निकास व्यवस्था को सुगम बनाया गया। अभियान निरंतर जारी रहेगा।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने नागरिको से नगर निगम क्षेत्र में नालो, नालियों में कचरा, गंदगी ना डालने का आव्हान किया गया है एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना साकार करने सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button