ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
भिलाई

देवांगन समाज द्वारा तीज क्वीन का आयोजन, आकांक्षा देवांगन बनी “तीज क्वीन 2024”

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के तत्वावधान में परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में महिलाओं के लिए तीज मिलन का रंगारंग आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित तीज क्वीन स्पर्धा में आकांक्षा देवांगन को तीज क्वीन 2024 का खिताब दिया गया। नेकप्रभा देवांगन द्वितीय एवं विनीता सुनील देवांगन तृतीय स्थान पर रही। महिलाओं के लिए आयोजित छत्तीसगढ़ी वेशभूषा प्रतियोगिता में गायत्री देवांगन प्रथम एवं गंगा देवांगन द्वितीय, फलाहारी व्यंजन प्रतियोगिता में आकांक्षा देवांगन प्रथम, युक्ती देवांगन द्वितीय एवं मंजु देवांगन तृतीय, शिवलिंग सजाओ प्रतियोगिता में  प्रतिभा देवांगन प्रथम, गायत्री देवांगन द्वितीय एवं दामिनी देवांगन तृतीय, मटका दौड़ प्रतियोगिता में गायत्री देवांगन प्रथम, गंगा देवांगन द्वितीय एवं युवती देवांगन तृतीय, एकल नृत्य प्रतियोगिता में विनीता देवेन्द्र प्रथम, प्रतिभा देवांगन द्वितीय एवं आकांक्षा देवांगन तृतीय तथा जोड़ीगेम में लक्ष्मी देवांगन प्रथम, शकुंतला बांकुरे द्वितीय एवं नेकप्रभा तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं की श्रृंगार पर केंद्रित क्विज प्रतियोगिता रोचक एवं आकर्षण का केंद्र रही। सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।

समारोह के आरंभ में देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारें। उन्हें समिति समय-समय पर विविध मंच प्रदान करेगी। इस अवसर पर लगाए गए सावन झूले का महिलाओं ने विशेष आनंद लिया। इन सभी कार्यक्रमों में छोटे बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

आयोजन में विशेष रूप से डॉ. सूर्य मंगल देवांगन, प्रभा देवांगन, अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, उपाध्यक्ष रेशमलाल देवांगन, कल्पना भानु, दयाराम देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र देवांगन, हेम कैलाश देवांगन, सत्यपाल देवांगन, राजू देवांगन, जीतेन्द्र बांकुरे, होमलाल देवांगन, चैनेश्वर देवांगन, खुमानसिंह देवांगन, मंगतूराम देवांगन, राधारमण देवांगन, श्रवण देवांगन, जयश्री देवांगन, शकुंतला बांकुरे, लक्ष्मी देवांगन, कामना देवांगन, मीनाक्षी देवांगन, चंद्रप्रभा देवांगन, मधुबाला देवांगन, सरिता देवांगन, दामिनी देवांगन, आदि सहित महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना भानु देवांगन एवं आभार प्रदर्शन शकुंतला बांकुरे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button