ब्रेकिंग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव...
छत्तीसगढ़

1 करोड़ के इनामी हिडमा का अंत: आंध्र प्रदेश में पुलिस–नक्सली मुठभेड़ में मारा गया

सुकमा। सुरक्षाबलों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। देश के सबसे कुख्यात और वांछित माओवादी कमांडरों में शामिल माडवी हिडमा (43) को आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। हिडमा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के मारेदुमिल्ली इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच सुबह 6 से 7 बजे के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हिडमा समेत कुल 6 माओवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ के बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

हिडमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुवर्ती क्षेत्र का रहने वाला था और CPI (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य बताया जाता है। वह PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था, जिसे माओवादियों की सबसे घातक लड़ाकू इकाई माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में हिडमा की दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई।

  • किन-किन बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था हिडमा?
  • 2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद
  • 2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल
  • 2021 सुकमा–बीजापुर एम्बुश: 22 जवान शहीद

इसके अलावा हिडमा ने बस्तर में कई बड़े नक्सली ऑपरेशनों की अगुवाई की और वर्षों तक नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा।

सुरक्षा एजेंसियों ने हिडमा की मौत को बस्तर में माओवादी नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताया है। आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि मारे गए माओवादियों में एक शीर्ष नेता भी शामिल है और आगे भी तलाशी अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button