ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

ऑफिसर्स कॉलोनी में सेंध! डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान से 1 लाख की चोरी, SP आवास के सामने वारदात

अंबिकापुर। शहर की सबसे सुरक्षित और पॉश कॉलोनी मानी जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है, जहां डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, वह पुलिस अधीक्षक (SP) के निवास के ठीक सामने स्थित है। बावजूद इसके, चोरों ने बिना किसी डर के ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

यह घटना शहर में रात्रि गश्त और पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि “जब ऑफिसर्स कॉलोनी जैसी सुरक्षित जगह पर ऐसा हो सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या भरोसा?”

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button