ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
देश

शुभमन गिल टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर, फैंस में मायूसी

नई दिल्ली : टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और एशिया कप 2025 के लिए नव नियुक्त उपकप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गिल इस समय बीमार चल रहे हैं और फिलहाल अपने घर चंडीगढ़ में आराम कर रहे हैं। ऐसे में 28 अगस्त से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

दलीप ट्रॉफी में नहीं दिखेंगे गिल
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी में नार्थ जोन की कप्तानी करने वाले थे। लेकिन बीमार होने की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। 28 अगस्त से 15 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गिल की गैरमौजूदगी नार्थ जोन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

BCCI फिजियो ने दी आराम की सलाह
सूत्रों के मुताबिक BCCI के फिजियो ने गिल को इस समय पूरा आराम करने की सलाह दी है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि गिल अगर पूरी तरह फिट हो जाते तो भी वह दलीप ट्रॉफी के शुरुआती मैच के बाद एशिया कप की तैयारी के लिए टीम इंडिया के साथ UAE रवाना हो जाते।

नार्थ जोन की कमान किसे मिलेगी?
नार्थ जोन का पहला मुकाबला 28 अगस्त को ईस्ट जोन से होगा। अगर गिल नहीं खेलते हैं तो टीम की कप्तानी उपकप्तान अंकित कुमार को सौंपी जा सकती है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है।

एशिया कप में वापसी करेंगे गिल
गिल की फिटनेस को लेकर टीम इंडिया की मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 में वह उपकप्तान के रूप में खेलते नजर आएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल से इस बड़े टूर्नामेंट में भी उम्दा खेल की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button