ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

चंडी मंदिर–नयापारा मार्ग चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति, दुर्ग शहर को मिलेगा विकास की नई दिशा

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य शासन ने एक और बड़ी सौगात दी है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर वित्त विभाग ने चंडी मंदिर से नयापारा मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए 16.53 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इस निर्णय से न केवल दुर्ग शहर के भीतरी हिस्सों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सकेगा, बल्कि आसपास के गांवों से आने-जाने वाले नागरिकों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

नए प्रोजेक्ट के तहत सड़क के चौड़ीकरण के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और सड़क की मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। घनी आबादी वाले क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग के सुधरने से न केवल शहर की सुंदरता में इजाफा होगा, बल्कि यातायात व्यवस्था भी और बेहतर होगी।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि, “दुर्ग शहर के सतत विकास और नागरिकों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। इस सड़क का चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात सुचारू होगा और लोगों को राहत मिलेगी।”

इस स्वीकृति के साथ दुर्ग शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों के लिए आवागमन अब और अधिक सुविधाजनक एवं सुरक्षित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button