ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिज़ाज, उत्तर अंचल में अगले 4 दिन झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को दिनभर हुई वर्षा से तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी।

बारिश की वजह
पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है, जो धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है। साथ ही, मानसून द्रोणिका गंगानगर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। 25 अगस्त को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक नया लो-प्रेशर बनने की संभावना भी है। इन प्रणालियों के सक्रिय रहने से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा।

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में रविवार और सोमवार को आसमान बादलों से ढका रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक की संभावना है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

  • पिछले 24 घंटे में बारिश के आंकड़े
  • पुसौर – 9 सेमी
  • रायगढ़ – 8 सेमी
  • मरीं बंगला देवरी, रतनपुर – 7 सेमी
  • चांपा, नया बाराद्वार, तखतपुर, बलौदा, मालखरौदा – 6 सेमी
  • बालोद, सरिया, सक्ती, डोंगरगांव – 5 सेमी
  • अंबिकापुर, चिरमिरी, अर्जुन्दा, बरपाली – 4 सेमी
  • प्रदेश में सबसे अधिक तापमान8°C जगदलपुरमें और सबसे कम 18°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी
अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में Thunderstorm with Lightning की संभावना है। कुछ जिलों में Heavy Rainfall Alert जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों और किसानों को बिजली गिरने से बचाव की सलाह दी गई है।

खेती पर असर
लगातार हो रही बारिश से धान की फसल को फायदा मिलेगा, लेकिन पानी भरने से नुकसान का खतरा भी है। निचली बस्तियों में जलभराव और ग्रामीण इलाकों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button