ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

बीएआई सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम साव – जीएसटी भुगतान की समस्या जल्द होगी दूर

रायपुर। बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन रविवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिल्डरों को बड़ी राहत का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य से होने वाले कार्यों में GST का भुगतान अलग से किया जाएगा। साथ ही बिल्डरों और ठेकेदारों की अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। साव ने विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़े मुख्य अभियंता स्तर की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

बैठक में शामिल मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बिल्डर और ठेकेदार बस्तर जैसे संवेदनशील इलाकों में भी सड़कों का निर्माण कर रहे हैं और यहां विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

इस मौके पर बीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कम्बोह, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन रुपेश सिंघल, पूर्व चेयरमैन कंवलजीत सिंह ओबेरॉय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सी राव, आयोजन समिति के चेयरमैन आलोक शिवहरे, वेस्ट जोन सचिव दिलीप सिंह कुशवाहा, सेंटर चेयरमैन सुशील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में MSME क्षेत्र की चुनौतियों और EPF भुगतान में विभिन्न राज्यों में हो रही देरी पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन ने शासन से इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष नीति बनाने की मांग रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button