ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
बिलासपुर

प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिलासपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, वहीं बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है।

अगले दो दिन भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। बिलासपुर सहित आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं।

रायगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं दुर्ग जिले में सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस तापमान और सबसे कम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

न्यायधानी में 10 इंच बारिश, निचले इलाकों में जलभराव
बिलासपुर (न्यायधानी) में शुक्रवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार 255 मिमी (करीब 10 इंच) बारिश दर्ज की गई। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ।

बारिश के साथ बिजली कटौती और इंटरनेट प्रभावित
तोरवा, सरकंडा और तेलीपारा जैसे इलाकों में बारिश के दौरान घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे अंधेरा छाया रहा। इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा। परेशान लोग सोशल मीडिया पर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरते नजर आए। जगह-जगह मीम्स और वीडियो वायरल होते रहे।

निम्न दबाव क्षेत्र से और तेज होगी बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मानसून द्रोणिका इस समय सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया और दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। 25 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button