ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

लिफ्ट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर लूट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

जामुल |  जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झपटमारी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने भिलाई-3 निवासी कृष्णा दास मानिकपुरी के साथ लिफ्ट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चांदी का चैन, चांदी का ब्रेसलेट और पुरानी घड़ी समेत करीब 5,000 रुपए का माल बरामद किया है।

घटना 10 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है, जब पीड़ित कृष्णा दास नंदिनी रोड छावनी में ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बैठाया और आगे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसका साथी भी शामिल हो गया। दोनों ने मिलकर पीड़ित से जेवर और घड़ी छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने खुर्सीपार निवासी आरोपी एस. अमन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी एस. थामस के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सउनि अजय सिंह, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, तिरिथ बंजारे, चंदन सिंह और चन्द्रभान यादव की अहम भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button