ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
भिलाई

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में जेरिए ट्रिक ओपीडी का उद्घाटन

भिलाई। भिलाई के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र जेएलएनएचआरसी
में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से,
11 फरवरी 2025 को वरिष्ठ जनों को समर्पित जेरिएट्रिक आउटपेशेंट विभाग
ओपीडी का उद्घाटन किया गया।

यह जेरिएट्रिक ओपीडी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वृद्ध नागरिकों के विशिष्ट चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष क्लिनिकल परामर्श प्रदान करेगा। यह नया ओपीडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, मनोभ्रंश जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन और पोषण संबंधी परामर्श जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की एक व्यापक सुविधाएँ प्रदान करेगा।

एसीएमओ एम एंड एचएस डॉ. दीप्ता प्रदीप सरकार, जो कि जेरिएट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रमाणित जेरिएट्रिक केयर गिवर हैं, इससे सम्बंधित विभिन्न परामर्श सेवाओं का नेतृत्व करेंगी। डॉ. सरकार सप्ताह में दो बार, मंगलवार और गुरुवार को, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ओपीडी ब्लॉक के कमरा नंबर 1 ए में परामर्श प्रदान करेंगी। शुरुआत में, मरीज ओपीडी ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन काउंटर या ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

बुजुर्ग मरीज, खासकर 70 साल और उससे ऊपर के मरीज, युवा मरीजों की तुलना
में  उम्र बढऩे के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के कारण अक्सर
स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

यह पहल भिलाई में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल की विशेष
आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किए जा रहे व्यापक प्रयास है, जहां
बुजुर्ग आबादी ओपीडी आगंतुकों का एक बड़ा हिस्सा है। नई जेरिएट्रिक ओपीडी
का उद्देश्य अच्छी देखभाल प्रदान करना, बुजुर्ग मरीजों की विशिष्ट
शारीरिक और मानसिक जरूरतों सहित अन्य आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझना जा सके और एक ऐसा माहौल तैयार किया जा सके जो स्वस्थ उम्र बढऩे को
प्रोत्साहित करें।

यह जेरिएट्रिक ओपीडी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में
मौजूदा चिकित्सा और शल्य चिकित्सा ओपीडी सेवाओं के साथ समन्वय में कार्य
करेगा, जिससे बुजुर्ग मरीजों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार समग्र देखभाल
प्राप्त हो सकें।

इस कदम को वरिष्ठ नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार
लाने के एक छोटे, लेकिन प्रभावशाली प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जो
भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल की बुजुर्ग समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण
के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button