ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

बिहार के रेड लाइट एरिया में छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां बरामद, पुलिस ने 5 दलालों को किया गिरफ्तार

रायपुर/ बिहार के रोहतास जिले के नटवार बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ की टीम ने छापा मारकर छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इन सभी को दबावपूर्वक देह व्यापार में धकेले जाने की आशंका है। पुलिस ने इस मामले में 5 दलालों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी नाबालिगों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति  में रखा गया है, जहां से उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़ से विशेष टीम रवाना होने की तैयारी में है।

बिहार पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच समन्वय

बिहार पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस को इस रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी है। बरामद नाबालिगों में से कई  जगदलपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव और बेमेतरा जिलों की रहने वाली हैं। डीजीपी के निर्देश पर रायपुर में पुलिस विभाग, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम तैयार की जा रही है। यह  27 सदस्यीय टीम जल्द ही बिहार रवाना होगी और नाबालिगों को सुरक्षित वापस लाएगी।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

बुधवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नटवार थाना क्षेत्र में बाहरी राज्यों से नाबालिग लड़कियों को लाकर डांस और गलत काम करवाया जा रहा है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति एनजीओ की मदद से छापा मारकर इन लड़कियों को बचाया। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जो लड़कियों के परिवारों से संपर्क रखते थे।

 

गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों को बेचा गया

बाल कल्याण समिति के सदस्य गगन पांडे के अनुसार, सभी लड़कियां बेहद गरीब परिवारों से आती हैं। कई मामलों में  माता-पिता ने लालच में आकर 50 हजार रुपये में अपनी बेटियों को बेच दिया। कुछ लड़कियों को  30-40 हजार रुपये में खरीदा गया  और उन्हें डांस व अन्य गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया।

आगे की कार्रवाई जारी

रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि बिहार में फंसी छत्तीसगढ़ की नाबालिगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए महिला पुलिस अधिकारी, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम रवाना होगी। इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button