ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
भिलाई

भिलाई निगम के अधिकारी/कर्मचारी प्रतिदिन भ्रमण कर फोटोग्राफ लोकेशन के साथ निगम के एक्टीविटी ग्रुप में करेगें शेयर

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी कार्यो में निरंतरता लाने के लिए
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन किसी भी जोन में जाकर निरीक्षण हेतु
भ्रमण कर रहे है। संबंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे है। प्राप्त
आदेशानुसार फिल्ड के सभी अधिकारी/कर्मचारी जो भी उनको दायित्व मिला है।

अपने कार्य के क्षेत्रों में भ्रमण करेगे, निरीक्षण के दौरान लोकेशन के
साथ फोटोग्राफ भी डालेगे। क्या कार्य हो रहा है, कितना प्रगति हुआ है,
समय सीमा के अंदर है, या बाहर, गुणवत्ता इत्यादि के बारे में सभी कार्यो
का प्रगति के साथ गुगलशीट में अपलोड करेगें।

आयुक्त पाण्डेय द्वारा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक लिया जाता
है। जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यो
की समीक्षा की जायेगी। सभी अधिकारी कर्मचारी जब फिल्ड में रहेगे, तो
संबंधित एजेंसी भी अच्छे से कार्य करेगी।

एक सकारात्मक दबाव रहेगा । प्रमुख रूप से साफ-सफाई, निर्माण, उद्यान, परियोजना, जल वितरण,संपत्तिकर, भू-भाटक, जलकर, आदि से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारी
अपने-अपने दायित्वों के साथ कार्य करते हुए प्रतिदिन का फोटोग्राफ निगम
के एक्टीविटी गु्रप में शेयर करेगें।

इसमें चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन
अभियंता, राजस्व अधिकारी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी,
जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरवाईजर, सभी अभियंतागण,

शहरी अजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मोर संगवारी, आयुष्मान कार्ड, भवन अनुज्ञा,वाहन शाखा, अवैध निर्माण, उद्यान, शहरी अजीविका मिशन के मिशन मैनेजर, सी.ओ., तोडफ़ोड़, आवारा पशु पकडऩे वाले इत्यादि अन्य कार्यों के लिए
प्राप्त निर्देशानुसार शामिल रहेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button