ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
देश

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, फिटनेस के लिए दिया गया आराम

भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी सफेद गेंद श्रृंखला के मद्देनजर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत आराम दिया जा सकता है.

यह फैसला उन्हें 2024-25 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कड़ी मेहनत के बाद लिया गया है. रेवस्पोर्टज की रिपोर्ट के मुताबिक सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेलाया जाएगा,

ताकि वह अपने शारीरिक थकान से उबर सकें और आगामी टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तरह से फिट रह सकें.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में सिराज ने 157 ओवर गेंदबाजी की और 20 विकेट हासिल किए थे. भारत के लिए इस सीरीज़ में उनका योगदान शानदार रहा, और उन्होंने सभी पांच टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया.

ऐसे में लगातार 5 टेस्ट मैच खेलने के बाद उन्हें आराण की जरूरत थी औक ताजा रिपोर्टस के मुताबिक उन्हें सेलेक्टर आराम देने पर विचार कर रहे हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों के रूप में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इस श्रृंखला में भारत की टीम का चयन मेगा इवेंट को ध्यान में रखते हुए किया जाने वाला है. ऐसे में सिराज को टी-20 सीरीज से आराम देकर उन्हें वनडे सीरीज में शामिल किया जा सकता है.

सिराज को आराम की बेहद जरूरत थी और उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए  चयन काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि टीम के सामने कई विकल्प और प्रतिस्पर्धाएँ हैं.

सिराज का आराम उनके लिए बेहद जरूरी था, और उनके पूरी तरह से फिट होने की वजह से वह भारत के लिए आगामी मुकाबलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

यशस्वी जायसवाल को भी मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया जा सकता है.

जायसवाल को बैकअप ओपनर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम इंडिया में चुना जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button