ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़दुर्ग

पेवर ब्लॉक निर्माण में लापरवाही नहीं चलेगी: महापौर अलका बाघमार

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर गेट से आशीर्वाद भवन तक लगभग 9 लाख रुपये की लागत से चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेने महापौर  अलका बाघमार ने आज मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, पार्षद सुरुचि उमरे,जितेंद्र राजपूत एवं कार्य के ठेकेदार भी उपस्थित रहे।

महापौर अलका बाघमार ने प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर के संग जवाहर नगर गेट के पास सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पेवर ब्लॉक की फिनिशिंग, लेवलिंग और मजबूती को परखा। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर ब्लॉकों की गलत बिछावट, सतह में असमानता तथा किनारों पर कंक्रीट ढलाई की कमी नही होनी चाहिए,

महापौर अलका बाघमार एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर ने स्वयं मौके पर माप-जोख कर कार्य की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने संबंधित उपअभियंता एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि स्थल पर नियमित निगरानी रखी जाए और निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरंतर मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर  बाघमार एवं प्रभारी  चंद्राकर ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं तय तकनीकी मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि पेवर ब्लॉक बिछाने से पहले और बाद में दोनों ओर समुचित कंक्रीट ढलाई की जाए, जिससे ब्लॉक मजबूत एवं लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। साथ ही, ब्लॉकों की सही लेवलिंग, उचित बेस तैयार करने और कार्यस्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। जहां-जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल दुरुस्ती कर पुनः कार्य कराने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button