ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ठंड का ‘महाअटैक’! मौसम विभाग ने 20 जिलों में शीतलहर का जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और कंपकंपी बढ़ा दी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सर्द हवाएं लगातार चल रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 10 दिसंबर तक 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

9 दिसंबर को मौसम विभाग ने इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है—
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा।

10 दिसंबर तक बढ़ेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 दिसंबर को 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने लोगों से सुबह और शाम को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने को कहा है।

सारंगगढ़-बिलाईगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव

बढ़ती ठंड को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार—

दो पाली वाले स्कूल:

  • प्रथम पाली: सोमवार–शुक्रवार 8:30 बजे से 12 बजे तक
  • शनिवार: 12 बजे से 4 बजे तक
  • दूसरी पाली: सोमवार–शुक्रवार 12 बजे से 4 बजे तक
  • शनिवार: 8:30 बजे से 12 बजे तक

एक पाली वाले स्कूल:

  • सोमवार–शुक्रवार 10 बजे से 4 बजे तक
  • शनिवार: 8:30 बजे से 12 बजे तक

तेजी से बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button