ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

बदला मौसम का मिजाज: अगले चार दिन बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात से हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश: बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में मध्यम स्तर की गरज के साथ बारिश और सतही हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट:

ऑरेंज अलर्ट: बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

येलो अलर्ट: गौरेला-पेण्ड्रा-

मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत:
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को तपती गर्मी और लू से काफी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक यही मौसम बना रह सकता है, जिससे किसानों और आम लोगों को फायदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button