ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

मेडिकल वेस्ट फेंका,सहयोग मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के खिलाफ पांच हजार जुर्माना

दुर्ग।नगर पालिक निगम क्षेत्र में सहयोग मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक द्वारा लापरवाही करने पर संचालक के खिलाफ कचरा फेंकने पर तगड़ा जुर्माना लगाया। मेडिकल वेस्ट फेंकने पर एक नर्सिंग होम हॉस्पिटल के खिलाफ पांच हजार का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम को शिकायत मिली थी कि महाराजा चौक के पास नर्सिंग होम हॉस्पिटल के द्वारा भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट सीरिंज,दवाइयां, मेडिकल उपकरण आदि सड़क पर फेंके गए हैं।आज सुबह निरीक्षण पर निकले कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद,पीआईयू कुणाल एवं अमला के साथ स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम हॉस्पिटल द्वारा खुले मे मेडिकल वेस्ट फेकते पाया गया।

तत्काल नर्सिंग हॉस्पिटल के संचालक से पांच हजार रूपये का अर्थ दंड करते हुए।सामान्य कचरे के साथ फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट, सेहत को हो रहा नुकसान आयुक्त द्वारा संचालक को फटकार लगाते हुए हिदायत दी गई की भविष्य मे ऐसा कृत करते पाया गया तो नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं करने से लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रस्ताव प्रेसित किया जायेगा।उल्लेखनीय है कि निगम कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने इस प्रकार की लापरवाही करने वालो पर कार्रवाही करने के निर्देश दिए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button