ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच,स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित

दुर्ग। नगर पालिक निगम। स्वच्छता जागरूकता अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा के तहत गुरुवार को निगम परिसर स्थित मोतीलाल वोरा सभागार पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।इसमें सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांचकर उनको दवा वितरित की गई। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से किया गया।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन में समस्त स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में विभिन्न जांच जैसे रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर जांच, स्वास्थ्य जांच, शुगर जांच, सिकलिन जांच, हिमोग्लोबिन जांच, एच आई वी जांच एवं आयुष्मान कार्ड आदि की जांच की गई।

उक्त शिविर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, पार्षद उषा ठाकुर,पार्षद प्रकाश जोशी,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,पीआईयू कुणाल, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डा. विश्वनाथ पाणिग्रही ने भी अपना स्वास्थ्य जांच करवाई।डॉ सीबीएस बंजारे (डीएचओ)

सुरेश जैन (कैंसर स्पेशलिस्ट) रामकृष्ण केअर हॉस्पिटल रोटरी क्लब के माध्यम से,पार्षद उषा ठाकुर सहित आदि मौजूद रहे।इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति ही अपना काम पूरी मेहनत से कर सकता है।इसलिए नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सफाई मित्र का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है।

महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की उपस्थिति में आयोजित शिविर के दौरान निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सफाई कर्मियों, स्वच्छता दीदी व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम स्वास्थ्य जांच और रक्त जांच करने के साथ ही दवाएं बांटी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button