ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

पैसों के लेनदेन से जुड़ी हत्या का खुलासा: वैशाली नगर पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

वैशाली नगर | 06 मार्च 2022 को मृतक वरूण कुमार श्रेय अपने दोस्त कालिया के साथ जो साथ में पेंटिंग का काम करते थे, शराब पीने के लिये कचरा भट्टी जवाहर नगर गये हुये थे|

जो दुसरे दिन 07.03.2022 सूचना पर 108 के द्वारा जवाहर नगर शराब भट्टी के पास से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु होने की जानकारी पर 108 द्वारा सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है।

घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र का होने से मर्ग पंचनामा कार्यवाही वैशाली नगर द्वारा किया गया। अज्ञात व्यक्ति के संबंध में जानकारी पतासाजी हेतु जरिये व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से अज्ञात मृतक व्यक्ति का फोटो वायरल किया गया|

जिसमें मृतक की पहचान उसकी पत्नि संतोषी द्वारा पति वरूण कुमार श्रेय पिता ध्रूव सिंह कंवर उम्र 37 साल पता रामनगर मुक्तिधाम शीतला मंदिर के पास थाना वैषाली नगर के रूप में हुई।

मृतक का पहचान करने उपरांत पंचनामा कार्यवाही कर शव परीजन को सुपुर्व किया गया, बाद पंचनामा के पी.एम. रिपोर्ट का अवलोकन किया गया।

उक्त मर्ग जांच को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये मान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा मर्ग जांच को शीघ्र निकाल करने के निर्देष प्राप्त हुये थे।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी (रा.पु.से.), एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग  हेमप्रकाश नायक (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वैशाली नगर उप निरीक्षक अमित अंदानी एंव सहयोग हेतू एसीसीयु युनिट दुर्ग प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम को निदेर्शित किया गया था।

उक्त मर्ग पर गंभीरता से जांच करने के आदेश पर मर्ग जाँच से दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 04/2025 घारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पता चला की मृतक का दोस्त कालिया उर्फ अरथ नेताम मृतक के साथ अंतिम बार शराब पीने गया था, संदेही कालिया उर्फ अरथ नेताम हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया|

पूछताछ से पता चला कि मृतक व संदेही दोनो पेशे से पेंटिंग का काम करते थे, पेंटिंग के पैसे का लेन-देन को लेकर दोनो में विवाद हुआ था, आरोपी द्वारा मृतक को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाकर पंच एवं लकड़ी के डंडे से मारना बताया है क्योकि आरोपी एक श्रेष्ठ नेषनल ब, क्सर है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना का सीन रिक्रीयेषन एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 05.01. 2025 को गिरफ्तार कर कार्यवाही चाना वैशाली नगर द्वारा की जा रही है।

नाम आरोपीः कालिया उर्फ अरथ नेताम पिता स्व. कृष्णालाल नेताम उम्र 53 वर्ष सा.तीन दर्शन मंदिर के पीछे जागृति चौक कैम्प 01 भिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button