ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई

बसंत ऋतु के अवसर पर नगर निगम भिलाई में किया गया पौधा रोपण

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के राशि उद्यान में बसंत ऋतु गुप्त नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर पौधादरोपण किया गया। पौधा रोपण का उददेश्य है कि प्रकृति को हरा-भरा एवं सुन्दर बनाना। लोगों को प्रकृति के साथ जोड़ना।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी द्वारा स्थानीय नागरिको की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया। आयुक्त पाण्डेय ने कहा आज के दिन वृक्षारोपण का विशेष महत्व है। प्रकृति से हमे सब कुछ मिलता है, हमे बस इतना ध्यान देना है, जो पौधा लगा रहे है|

उसको बराबर पानी मिले। इससे बहुत संतुष्टि मिलती है, नगर निगम भिलाई द्वारा लगाए हुए वृक्षों को सहेजने, पानी देने, साफ-सुथरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी नागरिको से अपील की जाती है, कि जो भी वृक्ष उनके धर के सामने लगे है।

उसका स्वयं देख-देख करें, पानी देवें। चाहे वो स्वयं करे और अपने नाम की पटटीका भी लगवा सकते है। हर परिवार पांच पेड़ की जिम्मेदारी अगर ले लेगा, तो नगर हरा-भरा एवं सुन्दर हो जाएगा। जो भी नागरिक पेड़ लगाना चाहते है, नगर निगम के उद्यान विभाग में आकर अपने नाम से अपने जन्मदिन के अवसर पर, शादी सालगिरह के अवसर पर, अपने बच्चो के जन्म दिन पर वृक्षारोपण कर सकते है। निगम उन्हे जगह उपलब्ध करा देगा, जिससे उनका उस पेड़ के प्रति अपनापन बना रहें। मनुष्य खुशहाल तभी रह सकता है, जब प्रकृति के साथ जुड़कर उससे प्रेम करेगा।

वृक्षारोपण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता वीनिता वर्मा, अभियंता बसंत साहू, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, भारत विकास परिषद के सचिव जितेन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता तुलसी भमभवानी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button