ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

सीमांकन के बाद के देवदास बंजारे (नकटा) तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर बड़ी की कार्यवाही

भिलाईनगर। शासन के आदेश अनुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र के शासकीय तालाबों का सीमांकन किया जा रहा है। जिससे उसकी चौहद्दी ज्ञात हो सके और वहां पर बोर्ड लगाकर सूचना बोर्ड लगाकर लिखा जाएगा तालाब का क्षेत्रफल कितना है और कहां से कहां तक है। जिससे वहां पर कोई अवैध कब्जा न कर सके।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रं 02 वैशालीनगर स्थित देवदास बंजारे (नकटा) तालाब सीमांकन के बाद ज्ञात हुआ कि पांच लोगों द्वारा अवैध रूप से घर निर्माण किया गया था।

कलेक्टर रिचा प्रकाश चैधरी के निर्देश पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को आदेश दिये। आदेश के परिपालन में जोन 2 का राजस्व अमला मौंके का निरीक्षण करने पहुंचे।

वहां पर 5 स्थानीय निवासियों द्वारा तालाब के पार में अवैध रूप से धर ईट एवं शीट से धर निर्माण किया गया था। उनको पूर्व में हटा लेने के लिए दो बार नोटिस दिया गया था लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया गया।

जिसे जिसे आज जे.सी.बी. के माध्यम से ध्वस्त कर मलवे को हटाने की कार्यवाही की गई। आयुक्त पाण्डेय को शिकायत प्राप्त हुई थी, कि कुछ स्थानीय नागरिको द्वारा देवदास बंजारे (नकटा) तालाब के पार में अवैध रूप से निर्माण किया गया है।

जिसका स्थल जांच करने के लिए जोन 2 का राजस्व अमला मौके पर पहुंचे। वहां पाया गया कि तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमण कर निवास कर रहे है। जिसके आधार पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुलेश्वर खुंटे, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, पुलिस बल की उपस्थिति में अपने दल के साथ अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया और बिजली सामग्री एवं घर पर रखे सामानो को जप्त किया गया।

संबंधित कब्जाधारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म के साथ आवश्यक जानकारी दी गई। जिसमें निर्धारित शुल्क जमा करके अपने नाम से नियमानुसार मकान आवंटन करा सकते हैं आयुक्त ने पूर्व में ही निगम क्षेत्र के सभी तालाबो का सीमांकन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

जिससे तालाब का क्षेत्रफल कितना बड़ा कहां से कहां तक उसकी लम्बाई चैड़ाई है, उसका पता लगाया जा सके। साथ ही तालाब के किनारे उसकी क्षेत्रफल लिखकर नेम बोर्ड लगाया जा सके। जिससे होने वाले अवैध अतिक्रमण को रोका जा सके।

अभियान के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, जामुल थाना प्रभारी मेहफज खान, जे.ई. विद्युत मण्डल से ललित पटेल एवं मदर मोहन तिवारी, हरि ताम्रकार, गुप्तानंद तिवारी, कार्तिक राम, समीर, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव, लोकेश बया, गौकरण कुर्रे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button