ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
भिलाई

कोहका-जुनवानी रोड पर भीषण हादसा: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक गंभीर घायल

भिलाई | बीती रात भिलाई में कोहका-जुनवानी रोड पर एक सड़क हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार आधीरात को हुआ, जब कार ने डिवाइडर से टकराने के बाद लगभग 10 फीट ऊंची उड़ान भरते हुए सड़क पर पलट गई।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल कार सवार को पहले शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कुठेला भाठा निवासी शख्स अपनी कार (क्र. सीजी 04 एचई 4400) से कोहका की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था। माइलस्टोन स्कूल के पास कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार के मालिक का नाम अजित कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button