ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

प्रयास:चौक-चौराहों सहित डिवाइडर के दोनों तरफ जमी धूल की सफाई में लगातार जुटे निगम कर्मी

दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निरन्तर शहर क्षेत्र में विभिन्न वार्डों के अलावा पटेल चौक, मालवीय चौक,स्टेशन रोड,पुलगांव चौक सहित शहर के अन्य मार्गों की साफ-सफाई कर कचरे का उठाव किया गया।शहर के मुख्य मार्गो में डिवाइडर के दोनों तरफ जमी धूल की मोटी परत को भी साफ किया गया। सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ था।

मुख्य मार्ग पर सुबह झाड़ू लगने के बाद दिनभर बड़ी गाड़ियों का आने जाने से उठने वाली धूल लोगों के लिए नुकसानदायक था इसलिए लगातार डिवाइडर के दोनो ओर सफाई किया जा रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि वार्डों के अलावा सार्वजनिक सडकों, निकासी नालियों एवं मुख्य मार्गों के डिवाइडर किनारे मिट्टी की सफाई कराकर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने प्रयास किया जा रहा है।

स्थल निरीक्षण के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कर्मशाला अधीक्षक शॉएब अहमद,एमयूएल कुणाल, राहुल सहित अमले के साथ सफाई व्यवस्था देखी,उन्होंने कहा कि शहर की सफाई कार्य में गुणवत्ता लाने प्रयास कर रहे हैं।आम लोगों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि दुकानों से निकलने वाले कूड़ा को नालियों और सड़कों पर न फेंकें, हमेशा डस्टबिन में डालें सड़क में कचरा फेंके जाने पर जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button