ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़

आरक्षक के मजबूत इनफॉमेशन सूचना पर पकड़े गए 7 स्थाई वारंटी, डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने आरक्षक को दिया नगद ईनाम

संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर, जिले के रामानुजनगर थाना में पदस्थ आरक्षक अमलेश्वर कुमार के मजबूत इनफॉमेशन नेटवर्किंग के कारण वर्षाे से फरार 7 स्थाई वारंटी को धरदबोचा गया है। स्थाई वारंटी को पकड़वाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरक्षक को 5 सौ रूपये का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
अपराधों की रोकथाम के लिए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पूर्व में थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक में कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि स्थाई वारंट तामीली में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, वारंटी वर्तमान में कहां उसकी जानकारी निकाले, अब तक स्थाई वारंट की तामीली क्यों नहीं की गई उसकी अद्यतन स्थिति से बारे में विस्तृत जानकारी ली थी और उन्हें कड़े शब्दों में कहा था कि तामीली में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती ओर उत्कृष्ट कार्य पर पुरस्कृत करेंगे।
स्थाई वारंट तामीली के लिए थाना-चौकी प्रभारी स्वयं भी जाए, पुलिस अधिकारी व जवानों को तामीली के लिए भेजने से पहले उन्हें ब्रीफ करें और उन्हें हिदायत दें कि अपने पूर्ण अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वारंट को तामील करें।
इसी क्रम में थाना रामानुजनगर में पदस्थ आरक्षक अमलेश्वर कुमार के इनफॉमेशन नेटवर्किंग के माध्यम से स्थाई वांरटी की महत्वपूर्ण सूचना थाना प्रभारी को बताया गया जो उक्त सूचना की तस्दीक कर वर्षाे से फरार चल रहे एक्सीडेंट, एमव्ही एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी की धाराओं में फरार स्थाई वारंटी उर्मिला, बबीता, देवन्ती, उर्फ श्रीबती, मुरलीधर, फुलेश्वर व 1 अन्य को दबिश देकर पकड़ा गया। पकड़े गए वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button