ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
दुर्ग

CAIT दुर्ग को मिला युवा जोश – रवि केवलतानी को सौंपी गई युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

दुर्ग – शहर के युवा और ऊर्जावान सामाजिक कार्यकर्ता रवि केवलतानी को कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की दुर्ग इकाई का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति की खबर मिलते ही व्यापारिक एवं सामाजिक जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रवि केवलतानी लंबे समय से व्यापारिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। वे युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में CAIT की युवा इकाई से व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाए जाने और नवाचार के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने की उम्मीद की जा रही है।

श्री केवलतानी को बधाई देने वालों में शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक नेताओं और युवा वर्ग शामिल हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में दुर्ग के व्यापारिक हितों को मजबूती मिलेगी और युवा व्यापारियों को एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।

श्री रवि केवलतानी ने इस अवसर पर कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभारी हैं और युवाओं के साथ मिलकर व्यापारिक समस्याओं का समाधान व सकारात्मक पहल के लिए कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button