ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

घर में घुसकर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जप्त किए सोने की अंगूठियाँ, स्मार्टफोन और नगदी

दुर्ग| प्रार्थी नितेश जैन पिता स्व. संदीप जैन उम्र 37 साल निवासी गया नगर वार्ड क्रमांक 05 दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.05.2025 के सुबह 05ः00 बजे किसी अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के मकान गयानगर वार्ड क्र.5 दुर्ग में घुसकर चार सोने की अंगुठियाँ,

एक सोने का नजारा, चार स्मार्ट फोन नगदी करीबन 50,000/- रू व गुल्लक में रखे चिल्लहर को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 247/2025 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने पास चार मोबाईल फोन रखकर बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है सूचना पर घेराबंदी कर संदेही जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम भागवत यादव उम्र 20 साल निवासी गयानगर दुर्ग को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त जुर्म को कारित करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से दो सोने की अंगुठियाँ, चार स्मार्ट फोन एवं नगदी 3450/- रू. को जप्त कर विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, प्र.आर. अजय विश्वकर्मा, म.आर. रेहाना बेगम तथा एसीसीयू टीम सउनि किरेन्द्र सिंह, आरक्षक नासीर बक्श, क्रांति शर्मा, जी. रवि की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी:– भागवत यादव उम्र 20 साल निवासी गयानगर दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button