ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

मैंने निगम का टैक्स भुगतान कर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा किया

दुर्ग। नगर निगम का राजस्व वसूली का लक्ष्‌य पूरा नहीं हो पाया है।नगर निगम को जलकर, संपत्ति कर, दुकान किराया, समेकित कर के रूप में पिछले 7 दिनों में निगम कार्यो फील्ड में रहकर एक करोड़ से अधिक टैक्स वसूलकर निगम कोष में जमा किया गया है।

कलेक्टर/निगम प्रशासक  ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम से किराए पर दुकान लेकर समय पर किराया न पटाने वाले, जलकर का भुगतान हर माह नियमित रूप से न करने वाले तथा अन्य करों का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है।

आयुक्त के निर्देश एवं राजस्व अधिकारी आरके बोरकर व सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर के मार्गदर्शन में राजस्व वसूली टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में इसी तरह अन्य करों की वसूली के लिए भी अभियान तेजी से चल रहा है।
नगर निगम के 60 वार्डों में नगर निगम को विभिन्न मदों से करो की प्राप्ति होती है।

जिम्मेदार नागरिक समय पर अपने सभी प्रकार के कर का भुगतान नगर निगम को कर देते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी नागरिक है जो निगम के कर का भुगतान समय पर नहीं करते। कई ऐसे बड़े बकायादारों एवं दुकानदार हैं जो कई सालों से दुकान का किराया नहीं जमा कर रहे हैं। नगर निगम ने अब ऐसे दुकानदारों के दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की ठान ली है।

कर दाता समय पर करें कर भुगतान नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने की अपील,नहीं तो राजस्व वसूली टीम दे रही घरों में दस्तक,सख्ती के साथ दुकानों में सीलबंद की होगी कार्रवाही|

राजस्व अधिकारी आरके बोरकर व सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि करों की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है पूर्व में भी करों की वसूली के लिए अभियान चलाया गया था। बकायेदारों को पूर्व में ही सूचना दी जा चुकी है, लेकिन वह अब तक कर जमा करने नहीं आ रहे हैं।

दुकान किराया नहीं देने वाले दुकानदारों की दुकानों को फिर कार्रवाही करेगी।नल कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की जा रही है। अधिक लोगों के नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं। नल काटने की कार्रवाई के बाद लोग जलकर की बकाया राशि जमा करने पहुंचे हैं।

कर वसूली के लिए चल रहा अभियान

नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम को जलकर, संपत्ति कर, दुकान किराया, समेकित कर के रूप में एक करोड़ से अधिक का कर वसूल किया गया है।उन्होंने बताया कि निगम में काउंटर खुल जाने से लोगो को ऐसी सुविधा की टैक्स जमा करने करदाता खुद पहुच रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button