ब्रेकिंग
पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क...
देश

भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती, पीएम मोदी ने सानाए ताकाइची से की अहम मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचीं। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ताकाइची का यह दौरा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेता नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

शिखर वार्ता में आर्थिक सुरक्षा, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने, तकनीकी सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन तथा सतत विकास जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा बदलते वैश्विक और भू-राजनीतिक हालातों के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा की जाएगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि जापान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसके साथ भारत ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम का गठन किया है। इस मंच के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी, जलविद्युत और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं को गति दी जा रही है।

भारत रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत जैसे लोकतांत्रिक साझेदार का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि का प्रमुख स्तंभ बताया।

बैठक के दौरान दोनों नेता फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक (FOIP) की अवधारणा को आगे बढ़ाने तथा क्वाड (QUAD) के तहत भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक एवं व्यावहारिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा से दोनों देशों के आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक संबंधों को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button