ब्रेकिंग
सी.जी. सुपर फास्ट वेब पोर्टल न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश ... सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट सड़क हादसों पर लगाम लगाने दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त, 18 नवंबर तक 1.38 लाख चालान भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार का माल बरामद धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ... 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम देकर वसूली और मारपीट का आरोप, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार भिलाई में अवैध नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 20 शीशी सिरप जब्त
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार का माल बरामद

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) परिसर में प्रवेश कर कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चोरी का कॉपर केबल वायर बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), बीएसपी भिलाई इकाई ने थाना भिलाई भट्ठी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-03 स्थित कोयला क्षेत्र के पास से दो व्यक्तियों ने कॉपर केबल वायर के टुकड़े चोरी किए थे। चोरी का सामान लेकर बाहर निकलते समय दोनों को CISF जवानों ने मरोदा रेलवे गेट के पास पकड़ लिया था।

CISF की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से 11.200 किलोग्राम कॉपर केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये है, बरामद कर जप्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन बाग (20 वर्ष) और तामेश्वर निहाल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शंकर पारा, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को 19 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक परस राम साहू, जगतपाल जांगड़े तथा आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन, जयनारायण यादव और आशीष प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से अपने परिसरों में सुरक्षा एवं निगरानी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने कहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी और औद्योगिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button