ब्रेकिंग
12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

रक्षाबंधन से पहले अगस्त का वेतन देने की मांग, दुर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग, 20 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने जिले के सभी शासकीय कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन त्योहार से पहले जारी करने की मांग की है। इस संबंध में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर, जिला दुर्ग को मांग पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

संघ ने अपने पत्र में बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 29 और 30 अगस्त को शनिवार एवं रविवार का शासकीय अवकाश रहेगा। ऐसे में महीने के अंतिम दिनों में त्योहार आने के कारण कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों को पर्व की तैयारियों और पारिवारिक जरूरतों के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से मांग की है कि कर्मचारी हित और रक्षाबंधन पर्व की महत्ता को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का अगस्त 2026 का वेतन पर्व से पहले जारी कराया जाए। इसके लिए संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDOs) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है।

यह मांग संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे, घनसू राम देशमुख, यशवंत साहू एवं मोतीराम खिलाड़ी ने संयुक्त रूप से की है।

संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए रक्षाबंधन से पहले वेतन भुगतान के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button