ब्रेकिंग
केदार कश्यप का कोरबा दौरा आज, पर्यटन स्थलों का जायजा लेकर विकास कार्यों पर करेंगे मंथन भारत-श्रीलंका मैच के बीच गंभीर से मिले गैरी कर्स्टन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई मुलाकात की वजह बारिश ने बढ़ाई रफ्तार, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश; मौसम विभाग सतर्क समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी... इंदिरा मार्केट के सार्वजनिक शौचालयों का सभापति श्याम शर्मा एवं प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया ... भिलाई में शिवभक्ति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार शिवमहापुराण कथा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड तीन वार्डों में 72.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन, 16 अगस्त को रायपुर में हुई पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा दुर्ग नगर निगम को मिली पहली महिला IAS आयुक्त, लीना कोसम ने संभाली कमान राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल
छत्तीसगढ़

केदार कश्यप का कोरबा दौरा आज, पर्यटन स्थलों का जायजा लेकर विकास कार्यों पर करेंगे मंथन

रायपुर, 20 अगस्त 2026। कोरबा जिले में वन संरक्षण और पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मंत्री जिले के प्रमुख प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही एनटीपीसी, एसईसीएल और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वन संरक्षण, पर्यावरण प्रबंधन और विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केदार कश्यप सुबह 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए रवाना होंगे। करीब 11 बजे वे अशोक वाटिका पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे फुटका पहाड़ पहुंचकर वहां की स्थिति और संभावित विकास कार्यों का जायजा लेंगे।

कॉफी प्वाइंट का भी करेंगे निरीक्षण

मंत्री दोपहर 1:30 बजे बालको रेंज स्थित कॉफी प्वाइंट के लिए रवाना होंगे और करीब 2:30 बजे वहां पहुंचेंगे। इस दौरान वे पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े पहलुओं का अवलोकन करेंगे।

इसके बाद शाम 3:30 बजे वे ग्राम जमनीपाली के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे जमनीपाली स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

NTPC-SECL और वन विभाग के अधिकारी होंगे शामिल

बैठक में एनटीपीसी, एसईसीएल और वन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान वन संरक्षण, पर्यावरणीय प्रबंधन, विकास योजनाओं और विभागीय समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। कोरबा में औद्योगिक गतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण को बेहतर तरीके से संतुलित करने के उपायों पर भी मंथन होने की संभावना है।

मंत्री केदार कश्यप कोरबा में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा जिले में वन संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button