ब्रेकिंग
कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हुआ शहर ,जेआरडी स्कूल मैदान से शहीद ( ग्रीन ) चौक तक गूंजे,

दुर्ग |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज दुर्ग शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधियों, युवाओं स्कूल के सैकड़ो छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर अलका बाघमार,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा,निगम प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे,जितेंद्र वर्मा,एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,नीलेश अग्रवाल,लीना दिनेश देवांगन,शेखर चन्द्राकर, हर्षिका जैन,शशि साहू सहित जनप्रतिनिधियों,एल्डरमनो एवं जिला के समस्त भाजपा पदाधिकारीगण सहित आम नागरिकों उपस्थिति में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शासकीय झाडूराम देवांगन विद्यालय हिन्दी भवन के सामने स्थित मैदान से हुआ।

मंत्री गजेंद्र यादव,विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर अलका बाघमार,जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित सैकड़ों के हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जोश से नागरिक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजायमान रहा।

लहराते तिरंगों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा दुर्ग, एकता-अखंडता का दिया संदेश,

तिरंगा यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह नागरिकों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। युवाओं एवं नागरिकों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के प्रति अपना सम्मान और देश के प्रति समर्पण व्यक्त किया।

यात्रा में शामिल लोगों के उत्साह से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।

विधयाक ललित चन्द्राकर ने कहा कि देश की आजादी और अखंडता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखना और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान
तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा वंदे मातरम् के गायन के प्रति प्रेरित किया गया।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।भव्य तिरंगा यात्रा ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता, अखंडता और राष्ट्र गौरव का सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button