ब्रेकिंग
कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म...
देश

Pizza खाने वालों के लिए बड़ी खबर! Domino’s के 4 स्टोर्स पर कार्रवाई

मुंबई। महाराष्ट्र में लोकप्रिय फूड चेन Domino’s Pizza के चार आउटलेट्स पर खाद्य सुरक्षा और हाइजीन नियमों में खामियां पाए जाने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने इन चारों आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इनमें तीन आउटलेट मुंबई और एक सतारा जिले में स्थित है। FDA के मुताबिक, जिन आउटलेट्स पर कार्रवाई हुई है, उनमें विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट और R-City Mall, घाटकोपर वेस्ट के Domino’s स्टोर शामिल हैं। चौथा आउटलेट मलकापुर, कराड, सतारा में है। इन सभी आउटलेट्स का संचालन Jubilant FoodWorks द्वारा किया जाता है। जांच में सामने आईं कई खामियां FDA की जांच के दौरान विले पार्ले आउटलेट में FSSAI लाइसेंस के प्रदर्शन, पीने योग्य पानी, खाद्य पदार्थों के स्टोरेज, पेस्ट कंट्रोल और हाइजीन से जुड़ी कमियां पाई गईं। विभाग ने फ्रोजन फूड का निर्धारित तापमान बनाए रखने और खाद्य व गैर-खाद्य सामग्री को अलग रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा चूहों और अन्य पेस्ट से बचाव के लिए उचित व्यवस्था तथा कर्मचारियों के लिए पर्याप्त हैंडवॉश सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया। बोरीवली और घाटकोपर आउटलेट में भी मिली गड़बड़ी बोरीवली वेस्ट स्थित आउटलेट में करीब 15 प्रतिशत नॉन-कम्प्लायंस पाया गया। यहां फूड स्टोरेज, तापमान की निगरानी, फूड टेस्टिंग, साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी कमियां सामने आईं। FDA ने कच्चे और पके हुए भोजन के साथ-साथ शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने तथा उपकरणों की नियमित सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। वहीं R-City Mall, घाटकोपर वेस्ट के आउटलेट में सफाई, सैनिटाइजेशन शेड्यूल और पेस्ट कंट्रोल से संबंधित खामियां मिलीं। जांच में FIFO और FEFO जैसे खाद्य भंडारण नियमों का पालन नहीं होने और स्टोरेज में उचित तापमान नियंत्रण की कमी भी सामने आई। सतारा के आउटलेट में 40% नॉन-कम्प्लायंस मलकापुर, कराड, सतारा स्थित Domino’s आउटलेट में करीब 40 प्रतिशत नॉन-कम्प्लायंस पाया गया। यहां बुनियादी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी कमियां सामने आईं। FDA ने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर संबंधित आउटलेट्स को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं। 104 फूड चेन आउटलेट्स की हुई जांच FDA की यह कार्रवाई महाराष्ट्र में चलाए जा रहे राज्यव्यापी विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत Domino’s, KFC, Pizza Hut, McDonald’s, Subway, Burger King, Starbucks और Monginis समेत प्रमुख फूड चेन के 104 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 2 प्रतिष्ठानों को कारोबार बंद करने के आदेश, 95 को सुधार नोटिस और 5 प्रतिष्ठानों के फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित किए गए। FDA की इस कार्रवाई के बाद फूड चेन रेस्टोरेंट्स में साफ-सफाई, खाद्य भंडारण और हाइजीन मानकों को लेकर निगरानी और सख्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button