ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम 3 जनवरी को मरवाही में

गौरेला पेंड्रा मरवाही |  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 3 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से आयुष कॉलेज मैदान, लोहारी (मरवाही) में आयोजित किया गया है।

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े और जिले के प्रभारी सह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल विवाह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

समारोह की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सह विधायक मरवाही  प्रणव कुमार मरपची करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा  ज्योत्सना चरणदास महंत,

विधायक कोटा  अटल वास्तव, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष  अरूण सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष  हेमकुंवर अजित श्याम, अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही  किशन सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष मरवाही  प्रताप सिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा  राकेश जालान,

जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा  आशा बबलू मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला  गंगोत्री राठौर एवं जनपद अध्यक्ष गौरेला सु ममता पैकरा शामिल होंगे।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button