ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
कांकेर

चौंकाने वाली लापरवाही: CG में नर्स ने 3 माह की मासूम को लगाया टीके का डबल डोज, हुई मौत

कांकेर। नेहरू नगर में टीकाकरण में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन माह की मासूम बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र में टीके की डबल डोज लगाए जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच टीम का गठन किया है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतका की मां लक्ष्मी चक्रवती ने स्वास्थ्यकर्मी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पहले से तय तीन टीकों के साथ ही नौ माह की उम्र में दिए जाने वाला चौथा टीका भी उनकी बच्ची को लगा दिया गया। जब परिजनों ने इस पर सवाल उठाया तो नर्स ने इसे सामान्य बताया और किसी भी दुष्प्रभाव की आशंका से इनकार कर दिया।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

टीकाकरण के दो दिन बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर देवेंद्र कश्यप के पास ले गए। स्थिति में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी के बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शरीर में गंभीर संक्रमण की पुष्टि की।

जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित की है, जिसमें जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ओ पी शंखवार, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत नाग, बीएमओ डॉ. अखिलेश ध्रुव, डब्ल्यूएचओ के सर्वेलेस मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिरीष कोरे, खंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी रत्ना पाल, और सेक्टर सुपरवाइजर मुकेश सांडिल्य शामिल हैं।

जांच टीम ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान लिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है, और लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button